{"_id":"5759b9a94f1c1baf029c5444","slug":"three-millions-by-building-theft-nakab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भवन में नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन भवन में नकब लगाकर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कर्री गांव में चोरी के बाद राजीव कुमार से जानकारी करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री गांव में चोरों ने तीन मकानों में नकब लगाकर लाखों का सामान पार कर दिया। परिजन घर के बरामदे में सोते रहे उन्हें चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कर्री गांव निवासी राजीव कुमार परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान के पिछवाड़े नकब लगी दी। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए । उसमें रखा जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
बरामदे में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब राजीव सोकर उठे। उन्होंने देखा कि उनके कमरे के दरवाजे बंद हैं। उन्हें शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर से बंद पाया।
विज्ञापन
उन्होंने मकान के पीछे नकब लगा देखा। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। नकब के जरिए एक युवक ने अंदर जाकर दरवाजा खोला। राजीव ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 65 हजार रुपये नगद, जंजीर, मटर माला, अंगूठी सहित करीब एक लाख के जेवर चुरा ले गए।
उधर, इसी गांव में कृष्ण दत्त के कारखाने में चोरों ने नकब लगा दिया और वहां गोलक में रखे 55 सौ रुपये नगद व अन्य सामान चुरा ले गए। उधर, इसी गांव के चंद्र प्रकाश के कारखाने में चोरों ने नकब लगाकर लगभग 20 लीटर सरसों का तेल व गोलक में रखे चार हजार रुपये नगद चुरा ले गए।
कारखाने के बाहर सो रहे लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। एक साथ गांव में तीन चोरी की वारदात होने से लोगों में दहशत फैल गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।