राशन डीलर में मकान से तीन लाख की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कांकर पुरा नीमासई गांव में राशन डीलर के बाहरी कमरे की कुंडी खोलकर चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में ंरखे बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखी नकदी व जेवर चुरा ले गए। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार को सुबह सामान बिखरा देख डीलर को चोरी की जानकारी हुई। राशन डीलर अभयराम मंगलवार की रात को अपने घर के बाहर लेटे थे। जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अंदर लेटे थे। रात के समय उनकी भैंस खूंटे से छूट गई तो वह उसे ढूंढने के लिए चले गए। उनके मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे की वह कुंडी लगा गए। तभी मौका पाकर चोरों ने कमरे की कुंडी खोल ली और कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर नकदी चुरा कर भाग निकले। किसी को चोरी होने का एहसास नहीं हुआ। अभयराम भैंस को खूंटे पर बांध दिया। इसके बाद चारपाई पर लेट गए। बुधवार की सुबह जब वह कमरे में गए तो बक्से में रखा सामान बिखरा था। उन्होंने रखे जेवर, नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से डेढ़ लाख रुपया व जंजीर, झाला, अंगूठी के अलावा आदि चुरा ले गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसओ चौबिया इंद्रपाल सरोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।