फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three days later the identity of the dead body was of Tantric of Firozabad.

तीन दिन बाद शव की शिनाख्त, फिरोजाबाद के तांत्रिक का था

Fri, 18 Jan 2019 12:10 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 18 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three days later the identity of the dead body was of Tantric of Firozabad.
शव की शिनाख्त होने के बाद जानकारी देते सईद खां व अन्य। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
जसवंतनगर के धौलपुर खेड़ा के पास तीन दिन पहले खेत में खून से लथपथ मिले शव की शिनाख्त गुरुवार को फिरोजाबाद के तांत्रिक मुनव्वर के रूप में हुई है। मुनव्वर के पिता की मानें तो तंत्र विद्या कराने के लिए पड़ोस के मोहल्ले के दो लोग उसे जसवंतनगर लाए थे, उन्हीं ने उसकी हत्या कर बाइक व मोबाइल लूट लिया है। 
विज्ञापन

 
मुनव्वर के पिता पिता बाबा सईद खां जो कि फिरोजाबाद अजमेरी गेट के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसका पुत्र मुनव्वर तांत्रिक था। वह तंत्रमंत्र से लोगों का इलाज करता था। रविवार को उसके पड़ोस के मोहल्ले मोदा निवासी दो लोग उसे जसवंतनगर में तंत्रमंत्र कराने की बात कहकर घर से ले आए थे। सोमवार को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर को मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन फायदा नहीं हुआ। अखबारों के जरिए उन्हें जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लावारिस शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर परिवार के लोगों के साथ वह जसवंतनगर आए थे। पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम हाउस ले गई, जहां शव की शिनाख्त मुनव्वर के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह उन लोगों को पहचानता है जो बेटे को ले गए थे, लेकिन नाम नहीं जानता। उसने शक जताया कि उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। वह मुनव्वर की बाइक व मोबाइल लूट ले गए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी एसओ जसवंत नगर कर्मवीर सिंह तालान ने बताया कि शव की शिनाख्त मुनव्वर के रूप में हुई है। अभी तहरीर नही मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed