{"_id":"57d5a08f4f1c1b3d3b31c6a5","slug":"thief-took-jwellery-and-cash-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ले गए जेवर, नगदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ले गए जेवर, नगदी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद टूटी अलमारी देखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में शनिवार रात चोरों ने एक घर में अलमारी के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख की जेवर और नगदी चुरा ली। घटना के दौरान परिजन सोते रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी रामकुमार कौशल पुत्र रामचंद्र कौशल नगर में ठेले पर सामान बेचता है। उसने बताया कि वह और पत्नी कुमकुम, बच्चे प्रियंका, अंकित, आलोक व विनय सो रहे थे। चोर बगल में खाली पडे़ प्लाट से होकर घर की छत पर आए और ऊपर वाले कमरे में रखी लोहे की अलमारी की सेफ तोड़ दी। उसमें रखे 48 हजार नगद और पत्नी के जेवर दो जोड़ी सोने की झुमकी, 4 सोने की अंगूठी और कुछ चांदी का सामान चुरा ले गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी की। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन