{"_id":"574f2b6e4f1c1b7d2810b054","slug":"thief-took-jwellery-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से जेवर और नगदी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से जेवर और नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बक्सों को देखते ग्रामीण और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
चकरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला जोर में बुधवार तड़के दो घरों से जेवर और नगदी चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ग्राम नगला जोर में बुधवार तड़के सोनू यादव पुत्र पप्पू यादव व राधा यादव पत्नी स्व महेंद्र सिंह के घर में चोर घुस गए। दोनाें घरों से करीब दो लाख के जेवर और नगदी ले गए। सोनू का लोहे का बक्सा उसके घर के पीछे पड़ा मिला। राधा की अटैची भी उनके घर से काफी दूर जंगल में पड़ी मिली।
विज्ञापन
सोनू का 1 लाख और राधा का 80 हजार माल चोरीे हुआ है। ग्राम प्रधान विमल किशोर दीक्षित ने चोरी की जानकारी थाना चकरनगर को दी। थाना प्रभारी चकरनगर जगवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ितों को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन