फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There was a young man killed on opposing illegal relationship

अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या

Thu, 10 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 10 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
There was a young man killed on opposing illegal relationship
हत्या के मुख्य आरोपी आमोद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव सुंदरा में दो दिन पहले हुई युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन


बचे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव सुंदरा निवासी राजवीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह मंगलवार सुबह खेत से धान की कटाई करने के बाद अपनी पत्नी नीलम के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में उसकी पत्नी नीलम ने आमोद यादव, सुबोध यादव पुत्रगण डिप्टी सिंह यादव, मंजू देवी पत्नी रामवीर सिंह व विमला पत्नी आमोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी राम किशन यादव ने बताया घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओ ऊसराहार आलोक राय के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली की टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आमोद और उसकी पत्नी विमला को किशनी रोड पर गिरधारी पुरा के पास से गिरफ्तार किया है।

आमोद के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ।  पूछताछ में आमोद ने बताया कि उसके राजवीर के रिश्तेदार के साथ संबंध थे। इसका राजवीर विरोध करता था। इसी से नाराज होकर उन लोगों ने उसकी हत्या की योजना तैयार की।


मंगलवार को राजवीर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि बुधवार को उस रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। सुबोध कुमार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed