फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Then stabbed and killed borrowing sought

उधारी मांगने पर चाकुओं से गोदकर हत्या

Sat, 02 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 02 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Then stabbed and killed borrowing sought

उधारी मांगने पर एक युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े यह वारदात इकदिल थानांतर्गत  आजादनगर टीला मोहल्ला में हुई।

विज्ञापन


पीलीभीत शहर के मोहल्ला हाथीखाना बेनीचौक कोतवाली के पीछे निवासी गुड्डू (26) पुत्र नौबत खां पिछले कई वर्षों से पत्नी-बच्चों के साथ आजादनगर टीला में रह रहा था। वह मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करता था। कुछ समय पहले उसने मोहल्ला के ही गोरे पुत्र कल्लू कुरैशी को बीस हजार रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन


गुड्डू ने उससे कई बार रुपये वापस करने को कहा लेकिन गोरे हर बार टाल गया। शुक्रवार की शाम इसी बीत पर दोनों में विवाद हो गया। हालांकि बात टल गई। अगले दिन शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गुड्डू अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से थोड़ी दूरी पर वह पहुंचा ही था कि तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे गोरे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गोरे ने एक के बाद एक गुड्डू पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से गुड्डू संभल नहीं पाया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तड़पता देख गोरे मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और गुड्डी की पत्नी काजमा को जानकारी दी। गुड्डू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रिस्म के लिए रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


हत्या की सूचना पर सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, एसओ इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा और कोतवाल बलवीर सिंह गौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की।

थानाध्यक्ष इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed