फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Theft of lakhs in the school manager and the farmer's house

स्कूल प्रबंधक और किसान के घर में लाखों की चोरी

Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs in the school manager and the farmer's house
जसवंतनगर के ग्राम प्रतापपुरा में हुई चोरी के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala
नगर से सटे गांव में स्कूल प्रबंधक व किसान के घरों में लाखों की चोरी होने से दहशत फैल गई। वारदात के वक्त दोनों ही परिवार घर के अंदर सो रहे थे और उनको चोरों की भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह नींद खुलने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी बृजेश कुमार यादव आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। रविवार को वे परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने मकान की पहली मंजिल में बने स्टोर रूम के दरवाजे के ताले काटे। उसमें रखी अलमारी और संदूकों के लाकर के ताले खोलकर वहां से एक लाख बीस हजार की नगदी और ढाई लाख के जेवर व चांदी के 80 सिक्के, कीमती कपड़े व लैपटॉप आदि लगभग चार लाख का सामान चोरी कर लिए और भाग गए।  
विज्ञापन


  इसके बाद इसी गांव के निवासी किसान रामचंद्र के घर पर धावा बोला चोरों ने 85 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषणों सहित तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। रामचंद्र के घर में 27 फरवरी को शादी है। इसके लिए घर में सामान व जेवरात आदि एकत्र कर रखे गए थे। जिसे चोर चुरा ले गए हैं। चोरों ने इन घरों में कुंडे तोड़ दिए और प्रवेश कर गए। पीड़ितों ने सुबह जागने पर घर को देखा तो स्टोर रूम खुला और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना को बारीकी से जांच की। पीड़ितों ने थाने में आकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।  बाद में पता चला है कि चोर आसपास के खेतों में कपड़े, तौलिया फेंक गए हैं। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed