{"_id":"58ee6fdf4f1c1b874acf7e2f","slug":"theft-in-soldier-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर में लाखाें की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के घर में लाखाें की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला न्यू विजयनगर में मंगलवार रात फौजी के मकान के ताले चटकाकर चोर नगदी और जेवर चुरा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर बुधवार सुबह पहुंचे फौजी ने बताया कि करीब चार लाख का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फ्रे ंडस कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू विजयनगर में रेलवे लाइन के किनारे प्रवेश कुमार पुत्र पातीराम का घर है। प्रवेश काश्मीर में सेना में तैनात हैं और घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। तीन दिन पूर्व प्रवेश कुमार छुट्टी लेकर घर आए थे। वह सोमवार को इकदिल थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव पित्तीपुरा परिवार के साथ खेतीबाड़ी देखने चले गए। मंगलवार रात चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। कमरों में अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। नगदी, जेवर और कपड़े चोरी कर लिए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने जब फौजी के घर का दरवाजा खुला देखा तो फोन कर घटना की सूचना दी। घर पहुंचे प्रवेश कुमार ने बताया कि चोर घर में रखे 18 हजार नगद, लगभग 20 हजार के कपड़े, एक मंगलसूत्र, दो तोले की सोने की जंजीर, दो अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, चार जोड़ी चांदी की पायलें, बच्चों की हाय और चांदी के कडे़ समेत तीन लाख के जेवर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी है।