फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft in panchayat house and school

पंचायत घर व विद्यालय में चोरी

Fri, 25 Aug 2017 11:40 PM IST
इटावा
इटावा Updated Fri, 25 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निहाल सिंह गांव में गुरुवार देर रात पंचायत घर और उच्च प्राथमिक विद्यालय से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया। 

विज्ञापन

गांव के बाहर बने पंचायत घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर कमरों में  रखा वाई-फाई डिवाइस, सौर्य ऊर्जा प्लेट, 10 सीलिंग फैन, 15 कुर्सी, दो नलों का रीबोर सामान, 14 पाईप, दो सिलेंडर और अलमारी में रखे जरूरी अभिलेख ले गए। 
विज्ञापन

इसके बाद बगल में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोईघर के रोशनदान की जाली काटकर अंदर घुसे और गैस सिलेंडर, दो भगोने, स्टील की थालियां व ग्लास चोरी कर ले गए। इसके अलावा विद्यालय के अन्य दो कमरों के दरवाजों के कुंडे भी तोड़ दिए। हालांकि कमरों में कोई सामान नहीं रखा था। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अवधेश कुमार को दी। उनकी सूचना पर लवेदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान व उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा चतुर्वेदी ने पुलिस को अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों के अनुसार एक माह पहले भी चोर प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर पांच बोरी मिड-डे का खाद्यान्न ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed