{"_id":"574b33814f1c1b8228108f5f","slug":"theft-in-garment-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 29 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : amar ujala
लखना कस्बे के सब्जी मंडी बाजार में रामकुमार गुप्ता पुत्र मेवाराम गुप्ता की रेडीमेड कपडे़ की बड़ी दुकान है। इसी दुकान के ऊपरी मंजिल पर उनका निवास भी है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान को अंदर से बंद करके ऊपर की मंजिल पर चले गए । चोरों ने दुकान के पिछवाड़े स्थित चैनल में लगे दो तालों को तोड़ने के बाद करीब 50 हजार के कपड़े व 12 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। 16 हजार नगदी भी ले गए।
रविवार सुबह दुकान मालिक रामकुमार गुप्ता व पुत्र विकास दुकान की सफाई करने के लिए नीचे आए। दुकान का बिखरा सामान और गोलक का ताला टूटा देख घटना की जानकारी लखना चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी हरबीर सिंह यादव व एचसीपी रामनरेश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार, युवा जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, व्यापारी नेता अमृतलाल कुशवाह, सुनीत चौहान, संजीव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गारमेंट्स व्यापारी को ढांढस बंधाया।