फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft in 5 house

पांच घरों में लाखों की चोरी

Thu, 19 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/इटावा
ब्यूरो अमर उजाला/इटावा Updated Thu, 19 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
theft in 5 house
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम करवाखेड़ा में मंगलवार रात चोरों ने 5 घरों के ताले तोड़कर कई लाख के जेवर और 2 लाख नगद चुरा लिए। घटना के बाद भाग रहे चार चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार रात ग्राम करवाखेड़ा में हरी सिंह भदौरिया पुत्र हरनाम सिंह के घर में चोर पिछले हिस्से की दीवार फांदकर घुसे। कमरे में रखे हरी सिंह के पुत्र योगेंद्र की पत्नी के संदूक का ताला तोड़कर जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने बताया कि सोने के दो हार, 8 चूड़ी, 2 जंजीर, 11 अंगूठी, और अन्य जेवरात समेत चोर करीब 80 हजार रुपये नगद ले गए। इसके बाद चोर कुलदीप पुत्र हरनारायण के घर से संदूक का ताला तोड़कर 2 जंजीरें, 1 मंगलसूत्र, टाप्स, अंगूठी समेत ग्यारह हजार रुपये नगद ले गए। इसके बाद चोर जयप्रकाश चतुर्वेदी पुत्र राजाराम के घर में गए। यहां से सोने की 4 चूड़ी, 2 बाली, 13 अंगूठी, 2 जंजीरें और 22 हजार नगद चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने भगवानदास और उनके भाई राम बाबू पुत्र  मोतीराम के घरों से भी जेवरात और 74 हजार नगदी चुरा ली। घटनाओं के दौरान लोग छत पर सो रहे थे। बुधवार तड़के पीड़ितों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने ग्रामीणों संग चोरों की तलाश की। रास्ते में एक खेत में खाली संदूक पड़ा मिला। कुछ दूर जाने पर ग्रामीणों ने चार चोरों को पकड़ लिया। उन्हें पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बकेवर थाना पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। उनके 2 साथी फरार हो गए। पीड़ित हरी सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पकड़े गए चोरों में से 3 गांव माहनेपुर और एक मनियांमऊ का है। आरोपियों के नामों का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। उनके बाकी दो साथियों और माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed