फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft in 2 house

दो घरों से हजारों का माल चोरी

Thu, 06 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 06 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
theft in 2 house
भरथना के ग्राम पूठ में दीवाल में लगी नकब। - फोटो : अमर उजाला

कुंअरा के ग्राम पूठ की मड़ैया में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर हजारों का माल चोरी कर लिया। तीन अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 ग्राम निवासी संजू पुत्र इतवारी लाल ने बताया कि वह मजदूर है। चोरों ने मंगलवार रात उसके घर की दीवार में नकब लगा दी। घर में घुसकर मंगलसूत्र, दो जोड़ी तोड़ियां, एक मटर माला, दो सोने की अंगूठी के साथ साड़ियां और 6 हजार नगद चुरा ले गए। घटना के दौरान परिजन सोते रहे। बुधवार सुबह उन्हें चोरी का पता चला। वहीं पड़ोस में रहने वाले लतीफ बेग के पुत्र अनीश ने बताया कि वह मोटर मैकेनिक है। चोरो ने उसके घर को भी निशाना बनाया। चोर खेत के किनारे से नकब लगाकर घर में दाखिल हुए। कपड़ों के साथ 5 हजार नगद, बच्चों के बैग और कपड़े भी चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने गुड्डू पुत्र रतन सिंह और राकेश कुमार के घर में चोरी का प्रयास किया। संतोष कुमार पुत्र फूल सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां कमरे में भूसा होने के कारण वह चोरी नहीं कर सके। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed