{"_id":"5b06f7c04f1c1ba76e8b4669","slug":"the-farmer-hanging-in-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 24 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बसरेहर (इटावा)। सूदखोरों से परेशान खडकौली गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लटका शव देखकर गांव में हाहाकार मच गया। किसान पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैँक और सूदखोर का 1 लाख 71 हजार रुपये का कर्ज था। इसके एवज में किसान ने सूदखोर के पास अपनी जमीन गिरवी रखी थी। मृतक के घरवालों का कहना है कि सूदखोर लगातार पैसा वापस करने का दबाव बना रहा था। कर्ज नहीं चुकाने के एवज में जमीन का बैनामा करने की शर्त रखी। इससे परेशान होकर किसान ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खडकौली में रहने वाले शैलेंद्र सिंह (45) के पास दो बीघा जमीन थी। खेती में लगातार नुकसान होने से उसने शैलेंद्र ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से 21 हजार का लोन लिया था। उसने खेत के दस्तावेज गिरवी रखकर सूदखोर से कर्जा ले लिया था। फसल ठीक न होने से वह कर्ज नहीं चुका सका। लगातार कर्जा बढ़ता ही जा रहा था। सूदखोर ने कर्ज की मांग को लेकर शैलेंद्र सिंह पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कर्ज चुकता नहीं कर पाने पर जमीन का बैनामा करने की शर्त रखी। इसको लेकर शैलेंद्र परेशान हो गया। बुुधवार शाम को वह खेत पर पड़ी झोपड़ी में सोने के लिए चले गए। तभी रात के समय उसने वहीं पर खड़े पेड़ से लटककर कर फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह गांव के लोग खेताें पर शौच क्रिया के लिए गए। उन्हाेंने उसका शव पड़े पर लटका देखा । सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक बसरेहर विनय दिवाकर अपने हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बाद में पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिए। गांव के प्रधान पति कुलदीप यादव ने बताया कि शैलेंद्र पर सहकारी बैंक व गांव के रसूखदार का कर्जा था जिससे वह काफी परेशान रहता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दी है। उसने परिजनों को सूदखोर के परेशान करने की बात बताई थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिद्धार्थ ने लेखपाल को गांव भेजा और परिवारीजनों को ढांढस बंधवाते हुए सरकार की ओर से राहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दो जुलाई को होनी थी बेटी की शादी
फोटो नं 7 शोक जताने पहुंची सरिता भदौरिया
बसरेहर। शैलेंद्र कुमार अपनी 19 साल की पुत्री कल्पना व 16 साल के पुत्र आकाश के साथ रहता था। उसकी पत्नी की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसने अपनी पुत्री की शादी बिठौली थाना क्षेत्र के गांव चौरैला में तय की थी। उसकी शादी दो जुलाई को होनी थी। वह उसी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन पैसे के अभाव में वह हर समय यही सोचता रहता था कि आखिर वह खर्चा कहां से लाएगा। उसके दो भाई अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। उसकी मौत के बाद लोगों में इसी बात को लेकर चर्चा है कि अब बेटी की शादी कैसे होगी। किसान की मौत की सूचना मिलने के बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची और शोक संवेदना जता कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
किसान के खुदकुशी करने पर सपा ने जताया दुख
खडकौली में किसान शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा कर्ज से परेशान होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर सपा ने शोक जताया है। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। सपा जिला अध्यक्ष अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथर गांव पहुंचे और उसकी अंत्येष्टि में भाग लेने के बाद किसान की मौत को सरकार की उदासीनता करार देते हुए शोक जताया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की पुत्री की शादी एवं कर्ज के तकादे से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है।