फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teen murder In Bakewar

बकेवर में किशोर की गला रेत कर हत्या

Tue, 09 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 Teen murder In Bakewar

किशोरी की गला रेत कर हत्या के बाद शव सेंगर नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मृतक का बड़ा भाई गायब है। ऐसे में परिजन उस पर भी शक जता रहे हैं।

 नगला हीरालाल निवासी श्याम सिंह के दस वर्षीय पुत्र चंदन की गला रेत कर हत्या के बाद शव सोमवार रात सेंगर नदी किनारे दफना दिया गया। मंगलवार की सुबह वारदात के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस ने शव को सेंगर नदी के किनारे से बरामद कर लिया। यहीं से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। इस बीच पता चला कि मृतक का बड़ा भाई गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक का उसके बड़े भाई से विवाद हुआ था। बड़ा भाई घर से गायब भी है। ऐसे में उसी पर शक जताया जा रहा है। हालांकि परिवारिजन तहरीर नहीं दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

बाहर खाने से बंदी की हालत बिगड़ी
इटावा।
जिला प्रशासन की रोक के बाद भी पेशी पर आने वाले बंदियों क ो बेरोकटोक खाना खिलाया जा रहा है। मंगलवार को पेशी पर लाए गए एक विचाराधीन बंदी को परिजनों ने खाना खिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टी तथा  पेट दर्द क ी शिकायत पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिठौली थाना क्षेत्र के गांव बंसरी निवासी नरेश सिंह पुत्र मानपाल सिंह को थाना पुलिस ने एक माह पूर्व हत्या के  प्रयास के एक मामले में जेल भेजा था। मंगलवार को उसकी पेशी कोर्ट में थी। उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल से सदर हवालात लाया गया था। पेशी की जानकारी मिलने पर उसकी बेटी तथा दामाद मिलने आए थे।

बेटी-दामाद ने उसे खाना खिलाया। इसके  कुछ देर बाद ही उसे पेट दर्द उठा तथा उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर हवालात ड्यूटी पर तैनात दरोगा टेक बहादुर चौधरी अपने एक साथी के साथ उसे अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने उसकी हालत  खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कर लिया है।


दरोगा श्री चौधरी ने बताया कि जेल से लाया गया था तभी उसकी बेटी तथा दामाद ने खाना खिला दिया था। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. विकास यादव ने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे नरेश को जहरीला पदार्थ दिया हो। नरेश को भर्ती कर लिया गया है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि दरोगा टेक बहादुर की रिपोर्ट पर नरेश के अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा  रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed