फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   stone throne at forest officer house

वन दरोगा के घर पर पथराव

Fri, 10 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 10 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
stone throne at forest officer house
सहमे परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बराउख में गुरुवार देर शाम डेयरी पर दूध देने गए वन दरोगा के चचेरे भाई को वोट किसे देंगे ये बताने से इंकार करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाकर उसे पीट दिया। इतना ही नहीं उसके घर पर पथराव और तोड़फोड़ की। महिलाओं और अन्य परिजनाें से भी मारपीट की। आरोप है कि दबंग घर से जेवर भी लूट ले गए। सीओ भरथना और बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दबंग भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बराउख में वन दरोगा विवेकानंद दुबे पुत्र लखपत दुबे का घर है। गुरुवार शाम उनका चचेरा भाई अवनीश पुत्र प्रवीन दुबे गांव में पिंटू यादव की डेयरी पर दूध देने गया था। वहीं गांव के कुछ दबंग बैठे थे। उन्होंने अवनीश से पूछा कि वह किसे वोट देगा। इस पर अवनीश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। अवनीश घर चला आया तो दबंगों ने साथियों के साथ वहां भी धावा बोल दिया। घर पर पथराव कर दरवाजा तोड़ दिया और परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में दीक्षा पुत्री रिशी, अखिलेश पत्नी प्रवीन, पुष्पा पत्नी नवीन, उर्मिला और पूजा को चोटें आईं हैं। इसके बाद दबंग भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सीओ भरथना शिवराज सिंह, एसओ बकेवर जेपी यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। लेकिन दबंगों का सुराग नहीं लगा। अवनीश ने बताया कि उसकी भतीजी पूजा की 18 जनवरी को शादी हुई थी। शुक्रवार को विदा होनी थी। उसका जेवर अटैची में रखा था, दबंग उसे भी लूट ले गए। जेवरों में दो हार, एक मंगलसूत्र, जंजीर व झुमकी हथफूल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भरथना ने बताया कि वोट देने के विवाद में मारपीट हो गई थी। उन्होंने लूटपाट व पथराव की घटना से इंकार किया। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


किसी को गुंडई की छूट नहीं : एसएसपी
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे शुक्रवार को बराउख पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्हाेंने बताया कि बराउख व आसपास के गांवों में यादवों का काफी आतंक है। उन्हीं लोगों ने पूर्व प्रधान लखपत दुबे के घर में घुसकर उनके व परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके लिए उन्होंने एसएसपी को अवगत करा दिया है उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि जानकारी होने पर तत्काल सीओ को मौके पर भेजा गया। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस तत्पर है। किसी को गुंडई करने की छूट नहीं दी जाएगी चाहे वह कोई भी हो। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed