फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stolen bike and two arrested, two absconding

चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 25 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 25 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Stolen bike and two arrested, two absconding
बसरेहर पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शंकरपुर पुलिया के पास दो बाइक चोरों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। यह बाइक लखनऊ से चोरी की गई थी।

विज्ञापन


बसरेहर एसओ रामचंद्र दीक्षित हमराह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ चोर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर उन्होंने शंकरपुर के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


तभी उन्हें दो बाइक से चार लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चोरों ने बाइक भगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर दो को धर दबोचा, जबकि एक बाइक पर सवार दो युवक भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े युवकों ने अपना नाम शिवम पुत्र सुनील निवासी राहिन तिराहा, विजय सिंह उर्फ छोटे पुत्र अंतेश कुमार यादव निवासी आशा नंदपुर बताया। उन्होंने बताया यह बाइक लखनऊ से चुराई है।


अपने भागे साथियों का नाम विजेंद्र उर्फ ओटा व दूसरे का नाम लखनऊ का दीपू बताया है। एसओ बसरेहर राम चंद्र दीक्षित ने बताया चोरों के पास से अपाचे बाइक पकड़ी है। एसओ ने बताया बाइक चोरी की रिपोर्ट गोमतीनगर थाने में दर्ज है। भागे चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed