{"_id":"58c97f0b4f1c1b4c7d32a435","slug":"sp-leader-fires-on-dalit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने दलित पर किया फायर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता ने दलित पर किया फायर
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कटैयापुरा में सपा नेता ने तीन साथियों के साथ मिलकर एक दलित के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गांव के लोगों के आने पर सपा नेता व उसके साथी जान माल की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले की वजह पता नहीं चल सकी है। क्षेत्र के गांव कटैयापुर निवासी राजीव कुमार जाटव पुत्र जयराम जाटव मंगलवार को अपने गांव जा रहा था, तभी रास्ते में गांव क ा ही सपा नेता सुधीर कुमार उर्फ बीटू पुत्र रामौतार निवासी कटैयापुर तीन अन्य साथियों के साथ आया और उसे घेर लिया।
चारों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जब राजीव ने विरोध किया तो सुधीर ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया। राजीव के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए तो चारों भाग गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। राजीव की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता सुधीर सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एसीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।