फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Soldiers, beaten

सिपाहियों से मारपीट

Sun, 28 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 28 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Soldiers, beaten

डिभौैली घाट के पास गश्त पर निकले दो सिपाहियों के साथ दो युवकों ने मारपीट की। सिपाही की तहरीर पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


लवेदी थाने में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार और राकेश कुमार शनिवार की शाम को गश्त पर निकले थे। रात करीब दस बजे जब दोनों डिभौली घाट की ओर जा रहे थे तभी गांव टकरुपुरा निवासी वैभव त्रिपाठी व अम्ब्रीश कुमार अपनी गाड़ी से उधर से गुजरे। रास्ते में सिपाहियों की बाइक से वे आगे निकले। फिर उन्होंने कार की स्पीड कम कर ली।
विज्ञापन


आगे पीछे गाड़ी करने पर सिपाहियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। इसी बात को लेकर सिपाहियों से दोनों का विवाद हो गया। उन्होंने सिपाहियों के साथ मारपीट कर दी।

सिपाही प्रवीण की तहरीर पर वैभव व अम्ब्रीश के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed