फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six people arrested for stealing street gang

पटरी चोरी करने वाले गैंग के छह लोग दबोचे

Thu, 16 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six people arrested for stealing street gang

इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से हफ्ते भर पहले चोरी की गई पटरियों के साथ गैंग के छह लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। पटरियों की बिक्री न होने पर आरोपी इन्हें नहर में फेंक रहे थे तभी दबोच लिए गए।

विज्ञापन


आरपीएफ ने पटरियों से लदी डीसीएम भी बरामद की है। पकड़े गए सभी लोगों को बाद में अलीगढ़ जेल भेज दिया गया। इकदिल रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर रेलवे की पटरियां रखी थीं। गुरुवार की रात को चोर वहां रखी छोटी-बड़ी 26 पटरियां चुरा ले गए। सूचना के बाद आरपीएफ की टीम चोरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


उधर चोर रेलवे की पटरियों को बेचने की काफी जुगत भिड़ा रहे थे लेकिन उन्हें इनके खरीदार नहीं मिल रहे थे। दूसरी ओर आरपीएफ भी सभी संभावित स्थानों पर नजर रखे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात आरपीएफ प्रभारी वीके शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बिचपुरी खेड़ा नहर पुल के पास डीसीएम से पटरियों को उतारकर नहर में डाल रहे हैं।

इस पर श्री शर्मा अपने हमराह एसआई अमित चौधरी एसआई संतोष कुमार प्रधान आरक्षी आरडी सिंह, दलवीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। वहां रेलवे से पटरियों से भरी डीसीएम से साथ छह लोगों को उन्होंने दबोच लिया।

पकड़े गए लोगों में बृजकिशार पुत्र हरीराम निवासी नौरंगाबाद, अमित कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी बस स्टैंड तिराहा, दीपांशु कुमार पुत्र रामौतार पाल निवासी सराय दयानत, धर्मवीर पुत्र रामौतार, सोहम कुमार पुत्र बृजेश निवासीगण लुहन्ना व शैलेंद्र कुमार पुत्र उदयभान सिंह निवासी भरथना शामिल हैं।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उन्होंने नौ जुलाई की रात को इकदिल के पास से रेल पटरियां चोरी की थीं। चोरी का माल बेचने के लिए वे कई जगहों पर गए लेकिन किसी ने इन्हें नहीं खरीदा।

पुलिस से बचने के लिए मजबूरी में वह इन सभी पटरियों को नहर में फेंकने जा रहे थे तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आपीएफ प्रभारी वीके शर्मा ने बताया कि सभी पकड़े लोगों को अलीगढ़ जेल भेजा गया है।

किराये पर ली थी डीसीएम
पटरी चोरी में पकडे गए डीसीएम चालक दीपांशु ने बताया कि  बृजकिशोर ने डीसीएम को किराये पर किया था। उसने बताया था कि उसे इकदिल के पास से माल लादकर ले जाना है। 

भाड़े के लालच में वह तैयार हो गया। वह डीसीएम लेकर इकदिल रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सभी लोगों ने मिलकर रेलवे स्टेशन  के पश्चिम की ओर रेलवे लाइन के किनारे के किनारे रखी पटरियों को लाद लिया।

इसके बाद उन लोगों ने डीसीएम पर तिरपाल डाल लिया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद ये लोग इसकी बिक्री के लिए कई जगहों पर बात भी की लेकिन कोई इन्हें खरीदने को तैयार नहीं हुआ।


पहले भी कर चुकें हैं चोरियां
आरपीएफ के प्रभारी वीके शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक पहले भी छोटी-मोटी चोरियां कर चुके हैं लेकिन वे पकड़े नहीं गए। गैग का सरगना बृजकिशोर है। इसने कई दिनों तक रेकी की। उसे पता चल गया कि यह स्थान सुरक्षित है क्योंकि यहां से रात के समय किसी का आना-जाना नहीं है।

श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने रात के समय सभी ने मिलकर पटरियां लाद लीं। इस बात की जानकारी की जा रही है कि पकड़े गए लोगों ने और कितनी चोरियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed