फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Showing the name of the dead brother made himself RC

खुद को मृत दिखा छोटे भाई के नाम करा दी आरसी

Fri, 24 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 24 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Showing the name of the dead brother made himself RC
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
ग्राम हलूपुर में एक व्यक्ति ने बिजली विभाग के बकाये से बचने को अपने नाम जारी आरसी को छोटे भाई के नाम करा दिया। उसने पहले जारी आरसी में लिखे व्यक्ति (खुद) को हलफनामा देकर मृत दर्शा दिया। अपनी जगह छोटे भाई का नाम बता दिया। विभाग ने भी बिना जांच के नाम बदल दिया। बाद में गलती सुधार ली  ग्राम हलूपुरा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र विश्वनाथ के नाम बिजली का कनेक्शन है।
विज्ञापन


उसके नाम से बिजली विभाग ने बकाया बिल की वसूली के लिए आरसी जारी की। सर्वेश पर करीब एक लाख से अधिक का बकाया है। उसने बिजली विभाग के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर जाकर अपनी जगह छोटे भाई नरवेश कुमार पुत्र विश्वनाथ का नाम बताया। बताया कि सर्वेश की मौत काफी पहले ही हो गई है और इसका हलफनामा देकर बिजली के कनेक्शन और उसकी आरसी को नरवेश के नाम करा दिया।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच कराए बिना ही कनेक्शन व बकाया आरसी नरवेश के नाम कर दी। जब नरवेश के पास बिजली के बकाया की आरसी की नोटिस पहुंची तो वह दंग रह गया। उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय जाकर संपर्क किया। नरवेश ने अधिशाषी अभियंता ग्रामीण आरवी यादव से शिकायत की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। बिजली विभाग ने अपनी गलती सुधारते हुए आरसी को पुन: सर्वेश कुमार के नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed