फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sandeep fyre on himself then hit khushboo

संदीप ने पहले खुशबू को फिर खुद को मारी गोली

Tue, 06 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 06 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
 sandeep fyre on himself then hit khushboo
इटावा डबल मर्डर केस - फोटो : प्रतीकात्‍मक

भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चडरौआ में रेलवे ट्रैक पर बोलेरो में मृत मिले युवक-युवती के मामले में पुलिस का कहना है कि संदीप ने ही खुशबू को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। सोमवार देर शाम 8 बजे लखनऊ और कानपुर की फोरेंसिक टीमें आईं और उन्होंने रात 11 बजे सभी साक्ष्य बटोरे। टीम में शामिल बैलस्टिक एक्सपर्ट ने मौके पर मिले तमंचे की जांच की। संदीप के हाथ की जांच की तो उसमें बारूद के कण पाए। इससे यही अनुमान लगाया गया कि बरामद तमंचे से ही गोलियां चलीं तथा संदीप ने ही गोलियां चलाईं। गोली अंदर से ही चली। खुशबू को मारी गई गोली उसकी कनपटी को चीरती हुई कार के शीशे को भी तोड़ते हुए निकली। जिसके कार के बाहर स्क्रेच पाए गए। पुलिस का कहना है कि एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के  मोबाइल के सीडीआर निकलवाकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कटेखेरा निवासी संदीप उर्फ शिंपू पुत्र बृजेश यादव तथा खुशबू पुत्री सुरेंद्र यादव के शव भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चडरौआ में बन रहे रेलवे कॉरीडोर पर बोलेरो में पड़े मिले थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेने के साथ साथ फोरेंसिक टीम के जरिये सभी साक्ष्य जुटाए थे। सोमवार देर शाम 8 बजे लखनऊ और कानपुर की फोरेंसिक टीमें आईं और उन्होंने रात 11 बजे सभी साक्ष्य बटोरे। संदीप ने खुद को जो गोली मारी वह उसके सिर में फंसी रही। पोस्टमार्टम में सिर से गोली निकाली गई। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोरेंसिंक जांच में पाया गया कि संदीप ने तमंचे से पहले खुशबू को गोली मारी और बाद में स्वयं को गोली मार ली। दोनों ही प्रेमी-प्रेमिका थे।
विज्ञापन


संदीप का मोबाइल मौके से तो खुशबू का पोस्टमार्टम के दौरान मिला
इटावा। संदीप का मोबाइल तो सोमवार को ही मौके से मिल गया था जबकि खुशबू का मोबाइल पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया। दोनों ही मोबाइलों को कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदीप के सिर में फंसी 315 बोर की गोली निकली जबकि खुशबू के कोई गोली नहीं निकली। इससे यही माना जा रहा है कि संदीप ने अपने माथे से तमंचा सटाकर गोली मारी जो सिर में फंस गई जबकि खुशबू को मारी गोली उसकी कटपटी को चीरती हुई बाहर निकल गई। सीओ भरथना शिवराज सिंह ने बताया कि पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच कर रही है। आपराधिक मामला दर्ज करने के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed