फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Reshma's murder : Uncle-nephew arrested

रेशमा हत्याकांड में मामा-भांजा गिरफ्तार, मृतका का मोबाइल भी बरामद

Fri, 01 May 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 01 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Reshma's murder : Uncle-nephew arrested

छह दिन पूर्व महिला रेशमा सेंगर की हत्या में पुलिस ने भगत सतराम के साले और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बाइक और मृतका का मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भगत ने बेटे को जमीन रेशमा के नाम करने की धमकी दी थी। इसी से नाराज होकर उसने मामा के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। पुलिस ने मामा-भांजे को जेल भेज दिया है। घटना के खुलासे पर एएसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


ऊसराहार में झाड़-फूंक करने वाले भगत सतराम के घर पर 25 अप्रैल को हुई रेशमा सेंगर की हत्या के मामले का शुक्रवार को एएसपी सर्वानंद यादव ने खुलासा किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वारदात के समय भगत सतराम यादव अपने गांव में गेहूं की फसल उठाने के लिए गया हुआ था। घर में अकेली रेशमा देवी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सतराम ने अज्ञात लोगाेें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष जेपी यादव को कड़े निर्देश दिए गए थे। विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष अहम साक्ष्य जुटाने में सफल रहे।

इसी आधार पर मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अड्डा पालन के पास से भगत सतराम के  बेटे बीबा उर्फ विपिन कुमार यादव तथा साले विनोद पुत्र राधेश्याम निवासी ईश्वर पुरा थाना ऐरवा कटरा को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतका का मोबाइल तथा बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, बीबा ने बताया है कि रेशमा का उसके घर में आना-जाना था। पिता के साथ उसके पति-पत्नी जैसे संबंध थे। इसे लेकर उसने व परिवार के लोगों ने कई बार विरोध किया। इसके बावजूद रेशमा और उसके पिता पर कोई असर नहीं हुआ।

बीबा का यह भी कहना है कि उसने रेशमा सेंगर से फोन करके उसके घर न आने की बात कही तो पिता सतराम ने अपनी जमीन रेशमा के नाम करने की धमकी दे दी। बीबा ने बताया कि वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। इस विवाद का समाधान निकालने के  लिए उसने मामा विनोद से संपर्क किया।


इसी के बाद रेशमा की हत्या का प्लान बना। पुलिस के अनुसार, बीबा ने बताया कि 25 अप्रैल को उसने फोन किया तो रेशमा ने बताया कि सतराम गेहूं कटवाने के लिए गांव गया हुआ है। मौका पाकर वह घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया और मामा विनोद के साथ रेशमा की हत्या कर दी और मोबाइल तथा बाइक लेकर  फरार हो गया।

प्रेस वार्ता में सीओ भरथना राघवेंद्र तोमर,सीओ जसवंतनगर शिवराज सिंह के अलावा पीआरओ राधामोहन द्विवेदी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed