{"_id":"596906114f1c1b18578b45d3","slug":"report-in-married-women-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाकर मारने की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जलाकर मारने की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के भाई ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर के ग्राम शाहपुर निवासी शिवमंगल सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बहन पूनम देवी की शादी 14 फरवरी 2014 को ग्राम काठमऊ निवासी अखंड प्रताप सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये मांग रहे थे। गत 23 मई को अखंड प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, राजवती, विक्रम सिंह आदि ने पूनम के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। एक जून तक उसकी बहन ग्वालियर अस्पताल में भर्ती रही। 26 जून को बहन की नोएडा के प्रकाश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन