फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report against District Distributor of Telecom Company

टेलीकॉम कंपनी के जिला वितरक के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 08 Feb 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 08 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन

इटावा। कोतवाली में आइडिया कंपनी के जिला वितरक व उसके तीन साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक आरोप है कि शाह कमर निवासी आइडिया कंपनी के जिला वितरक जय टेलीकॉम के प्रोपराइटर तरुण कुमार वर्मा ने धोखाधड़ी कर कंपनी के खाते में उससे 9110 रुपये जमा करा लिए। जब उसने कुछ दिनों बाद उससे अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। जब उसने दबाव बनाया तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने तरुण सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed