फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   refusing to give goods is reason of trader murder

सामान न देने पर की थी व्यापारी की हत्या

Thu, 01 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 01 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
refusing to give goods is reason of  trader murder
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी, साथ में उन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर कस्बे के किराना व्यापारी बृजेश कुमार पोरवाल की हत्या उधार सामान न देने से क्षुब्ध होकर की गई थी। इस बात का खुलासा मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों ने किया। उन्होंने बताया कि घटना में कुल सात लोग शामिल थे। पुलिस चार को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी और गैंग का सरगना सनोज और उसके दो साथी फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों ने कस्बे में फायरिंग करने की बात भी स्वीकार की है।

विज्ञापन

बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी एन कोलांचि ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी जीतू यादव पुत्र राजेंद्र सिंह यादव और संजय उर्फ संजू यादव पुत्र रनवीर सिंह निवासी चकवा खुर्द थाना बसरेहर को पकड़ा गया है। गैंग का सरगना सनोज निवासी नगला देवसन थाना वैदपुरा है। सनोज किराना व्यापारी बृजेश पोरवाल से कुछ समय पूर्व डेढ़ सौ रुपये का सौदा उधार ले गया था। 17 अगस्त को दिन में वह फिर उधार सामान लेने आया था लेकिन बृजेश ने पहले पुराना हिसाब करने को कहा। इस पर सनोज काफी नाराज हुआ। उसे देख लेने की धमकी दी थी। संजू ने बताया कि इसी बात पर बृजेश को सबक सिखाने के लिए उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। शाम को सनोज, जीतू, संजू ,सत्यवीर, हडू राजू और उल्फत को साथ लेकर वहां पहुंचे और दुकान के बाहर फायरिंग कर दी। बृजेश बाहर आए तो उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी लोग भाग निकले लेकिन सत्यवीर को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवेचना में इस मामले को डकैती की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। क्योंकि वारदात में पांच से अधिक लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि अब तक राजू, सत्यवीर, जीतू व संजू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मौके पर एएसपी राम किशन यादव, सीओ सैफई विनय चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed