फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Reality will come out of DNA test and call details

डीएनए टेस्ट और कॉल डिटेल से सामने आएगी हकीकत

Fri, 11 Aug 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Fri, 11 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reality will come out of DNA test and call details
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

लोडर में महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने लोडर चालक एवं हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। लोडर को भी बरामद कर लिया गया है। उधर, पुलिस को महिला की बताई कहानी में कई छोल मिले हैं। महिला ने पुलिस के सामने कई बार बयान भी बदले। यहां तक की पुलिस जब उसे घटनास्थल की पहचान के ले गई तो वह यहां-वहां पुलिस को टहलाती रही। इसी कारण पुलिस न सिर्फ पीड़िता और आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है बल्कि इन दोनों की कॉल डिटेल भी निकला रही है। इन दोनों की रिपोर्ट सामने आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को महिला भरथना से लोडर में सवार हुई थी। आरोप लगाया था कि लोडर चालक व हेल्पर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को कस्बा बकेवर स्थित उस दुकान का पता चला, जहां लोडर चालक ने पत्तल-दोना उतारा था। दुकानदार से पूछताछ के बाद पुलिस ने लोडर चालक सौरभ तिवारी उर्फ नीलू पुत्र रवेंद्र प्रताप तिवारी निवासी असदपुर थाना लवेदी हाल पता विद्या बिहार कालोनी लखना रोड बकेवर और हेल्पर पवन उर्फ भूरे पुत्र गंगा राम कठेरिया निवासी ग्राम नाकाऊ थाना करहल मैनपुरी हाल पता लखना रोड बकेवर को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को इन दोनों को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो महिला ने जो घटनाक्रम बताया है उस पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद आरोपी खुद चलकर थाने नहीं आता। खासतौर से तब जब मामला गैंगरेप जैसा गंभीर हो। लेकिन इस मामले में महिला की शिकायत के बाद दोनों स्वयं थाने आ गए थे। दुकानदार उन्हें खुद थाने लेकर आया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि महिला भरथना से लोडर में बैठकर आई थी। वे लोग उसे कहीं नहीं ले गए। न ही उसके साथ कोई घटना की। हेल्पर पवन ने बताया कि रास्ते में हर्राजपुर ग्राम के पास महिला ने किसी से फोन पर बात की थी। इसके बाद रास्ते में वह उतर गई। महिला ने  बाबरपुर जाने के लिए वाहन कहां से मिलेंगे यह बात भी पूछी थी। महिला को सुरक्षित उतारने के बाद वे चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवरात लूटे तो मोबाइल क्यों छोड़ गए
महिला ने लोडर चालक व उसके साथी पर जेवर लूटने का भी आरोप लगाया है। लेकिन सवाल उठता है कि जब महिला से जेवर लूटे गए तो बदमाशों ने उसका मोबाइल क्यों नहीं छीना। वह उसके पास कैसे रह गया। बाद में महिला ने अपने मोबाइल से ही कॉल करके परिजनों को घटना की जानकारी दी थी और उन्हें हाईवे पर बुलाया था।  

घटना की तह तक जाने में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। लोडर सवार महिला के साथ रेप के मामले को थाना पुलिस गंभीरता से लेकर तह तक जाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ पीड़िता व पकड़े गए दोनों आरोपियों का डीएनए परीक्षण कराने के लिये रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा महिला के फोन की एक सप्ताह की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। इससे पता चल जाएगा कि महिला ने घर से निकलने के बाद किस-किस से बात की। रात भर उसकी लोकेशन कहां रही। अगर आरोपी रात भर उसके साथ थे तो आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन भी उसके साथ होनी चाहिए। उधर, आरोपियों ने अपने को बेगुनाह बताया है।


घटनास्थल नहीं पहचान सकी महिला
शुक्रवार को सीओ भरथना ने गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला के साथ ही आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने कहा कि मामले के सारे पहलुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। महिला के पूछताछ में बार कई भिन्न बात बताई है। बार-बार नई बात बताना मामले को संदिग्धता की ओर ले जा रहा है। महिला ने पुलिस को पहले बताया था कि लोडर वाले उसे गुरुवार सुबह गांव के सामने उतार गए। जब फिर से उससे इस बारे में जानकारी की गई तो महिला ने बताया कि लोडर वाले उसे औरैया की ओर एक मकान में लेकर गए थे, जहां उसको रात भर रखा और उसके साथ रेप करके छोड़ दिया। सुबह वह एक बस से अपने घर इकदिल थानाक्षेत्र स्थित गांव के सामने उतरी थी। महिला के इस बयान पर थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय महिला पुलिस के साथ महिला के बताए रास्ते से मकान की खोज में गए। करीब दो घंटे तक अहेरीपुर महेवा अनंतराम टोल प्लाजा तक खोजा गया लेकिन महिला मकान की पहचान नहीं कर सकी। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed