{"_id":"591208b14f1c1bfc7e8510ba","slug":"rape-report-filed-after-court-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि वह जब अपने घर पर थी तभी देवर ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। वहां से वह किसी तरह भाग आई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन