फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police stilts of liquor mafia

शराब माफिया ने की पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 14 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 14 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police stilts of liquor mafia

सहसाें थाना क्षेत्र में शराब माफिया ने छापा मारने पहुंची पुलिस से हाथापाई की। अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ दबोच लिया जबकि अन्य भाग गए। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सिडौंस में परचून की दुकान पर मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब बेची जा रही है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह हमराह फोर्स के साथ वहां छापामारी करने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को देख दुकान चलाने वाले पिता प्रमोद-पुत्र मनीष हमलावर हो गए और हाथापाई शुरू कर दी। बाद में एसओ ने थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाया। भारी संख्या में पुलिस के जवानों के पहुंचने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मनीष सिंह को गिरफ्तार कर  लिया है। उसके पास से पुलिस ने 37 पौव्वा देशी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष तथा उसके पिता प्रमोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा आवकारी अधिनियम की धाराओं में  रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार करने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed