{"_id":"5b01af0b4f1c1bd1408b6b00","slug":"police-arrested-two-in-connection-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्या के आरोप में दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हत्या के आरोप में दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 20 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के साथ थाना प्रभारी आलोक राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थाना पुलिस ने ग्राम नगला गुलाब में हुई रामवीर यादव की हत्या के दो और आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि मामले का मुख्य आरोपी अवधेश यादव अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाब में 9 मई को रामवीर यादव की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में रामवीर के पड़ोसी अवधेश उर्फ अवध नारायण, उसके पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ हरिओम यादव, भाई गोविंद यादव निवासी नगला गुलाब व किशन पुत्र निर्भय सिंह यादव, वीर बहादुर पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम मुलाईपुर अछल्दा औरैया को नामजद किया था।
विज्ञापन
रविवार को सुबह पुलिस ने मामले के दो आरोपियों वीर बहादुर यादव पुत्र तुलाराम निवासी रामनगर मुलाईपुर अछल्दा, किशन पुत्र निर्भय सिंह निवासी मुलाईपुर अछल्दा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी बकेवर आलोक राय ने बताया कि दोनों आरोपी भोर में महेवा हाईवे पर कहीं बाहर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों गोविंद यादव व पुष्पेंद्र यादव उर्फ हरिओम को पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी अवधेश उर्फ अवध नारायण यादव अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन