फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police arrested the truck full of neat cattle in checking

चेकिंग में गौवंश से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

Sun, 19 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the truck full of neat cattle in checking

पक्काबाग तिराहा के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा। जांच-पड़ताल में पता चला कि गाड़ी में भरे गए 45 गौवंश में 10 मवेशी मर चुके थे। बताते हैं कि चालक ने पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


ट्रक छोड़कर फरार हो गए चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इकदिल थाने के एसएसआई बृजेंद्र सिंह यादव शनिवार की रात हाइवे पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में प्रतिबंधित पशुओं को ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर उन्होंने पक्काबाग तिराहा पर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो चालक डीपीएस स्कूल के पास ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ट्रक को थाने लाई और त्रिपाल हटाकर देखा तो उसमें गौवंश भरे थे।  उन्हें बुरी तरह से ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाया। दस मवेशी ट्रक के अंदर मृत अवस्था में पाए गए। इस बीच सूचना पर गौरक्षा दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने मृत मवेशियों को दफना दिया।

एसएसआई बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक में 45 प्रतिबंधित मवेशी थे जिसमें 10 मृत पाए गए। ट्रक चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सैफई पुलिस की कार्यशैली की निंदा
इटावा। गौ तस्करों को छोड़ने पर सैफई थाना पुलिस की अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज व विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने निंदा की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गौ तस्करों पर रासुका व गैंगेस्टर जैसी कार्रवाई के लिए शासनादेश जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी जिले की पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सैफई पुलिस ने दो दिन पहले रमैयापुर के पास मवेशियों से लदा लोडर तस्करों सहित पकड़ा था लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed