फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police arrested eight rogues

आठ बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 18 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 18 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police arrested eight rogues

इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग के चार गुर्गों को पांच चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। चोराें ने कबूल किया है कि वे क ई बाइक नंबर बदल कर बेच भी चुके हैं।

विज्ञापन


चोरी की बाइकें धर्मनगर में छिपाकर रखी जाती थी।  प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी एसएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सिविल लाइन पुलिस तथा क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया था। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चार शातिर वाहन चोर चोरी की बाइकें  बेचने के लिए भरथना आ रहे हैं।
विज्ञापन


हाइवे पुल के नीचे से पुलिस ने घेराबंदी कर ली। सुबह करीब 9:30 बजे चारों वहां पर जैसे ही पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

इनके नाम विक्रांत पुत्र रामपाल निवासी खतौरा, बकेवर, साहिल उर्फ लालू पुत्र चंद्र प्रकाश यादव निवासी खितौरा बकेवर, रविकेश उर्फ नारद पुत्र बलवीर यादव निवासी नगला शिबू भरथना और सुंदरलाल जाटव पुत्र रामसिंह निवासी कीरतपुर थाना बिधूना औरैया हैं। पुलिस के मुताबिक, विक्रांत और साहिल पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी ने बताया बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सिविल लाइन थानाध्यक्ष विनोद यादव तथा क्राइम ब्रंाच के प्रभारी दिनेश कुमार सिसौदिया का विशेष योगदान रहा है।

लुटेरे गैंग के चार गुर्गे हत्थे चढे़
इटावा।
इकदिल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पक्काबाग तिराहे के पास से लुटेरे गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, कारतूस के अलावा चार बाइकें तथा लूटी गई रकम भी बरामद हुई है।

पूछताछ में पकडे़ गए युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले दिनों जिले में लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

प्रभारी एसएसपी सर्वानंद सिंह यादव ने पकडे़ युवकों को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत करते हुए बताया कि लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस को हाइवे पर चेकिंग के निर्देश दिए गए थे।

एसओ इकदिल दिनेश चंद्र शर्मा बुधवार की शाम अपने हमराह फोर्स के साथ पक्काबाग तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हाइवे व संपर्क मार्गों पर लूट करने वाले गिरोह के गुर्गे लूटी गई बाइकों को बेचने आ रहे हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। इसी बीच शहर की ओर से चार बाइकें आती दिखाई दी।

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए।

पकडे़ गए युवकों ने अपने नाम राजेश उर्फ बनारसी पुत्र श्रीराम, सूरज पुत्र मुन्नालाल, कमलेश बघेल पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला नरू थाना बरनाहल मैनपुरी तथा रैबत सिंह पुत्र ग्याप्रसाद निवासी दौलतपुर थाना इकदिल बताया।

प्रभारी एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तीन मई को भरथना रोड़ पर एक व्यक्ति से बाइक व पांच हजार रुपये, 12 मई को तकिया तिराहे के पास से एक कार से अटैची तथा 19 मई को सरायजलाल के पास हाइवे से बाइक सवार एक महिला से चेन लूटी थी।


इनके पास से लूटे गए कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। लुटेरों को पकड़ने में एसएसआई बिजेंद्र सिंह तथा चौकी प्रभारी अजहर खां का सराहनीय योगदान रहा। पकड़ी गई बाइकें भी चोरी की हैं। उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed