फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pavage stone in the dispute, woman injured

खड़ंजा के विवाद में पथराव, महिला घायल

Thu, 19 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 19 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pavage stone in the dispute, woman injured
अडूपुरा गांव में दो पक्षों में पथराव के बाद पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चौबिया थानाक्षेत्र के गांव अडूपुरा में बिछाए जा रहे खरंजा के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में विवाद के बाद पथराव हो गया। पथराव में एक पक्ष की महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अडूपुरा के प्रधान सुभाष चंद्र में एक खड़ंजा बिछवा रहे हैं। गली के दोनों ओर रहने वाले लोग जगह छोड़ने को लेकर उसका विरोध कर रहे हैं। एक पक्ष की राजेंद्री देवी का कहना है कि उसकी दीवार से हटा कर खड़ंजा बिछाया जाए। दूसरे पक्ष के लोग भी जगह छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस पथराव में राजेंदी घायल हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ विनोद यादव मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले भाग निकले। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed