फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nine vicious thieves arrested

नौ शातिर चोर गिरफ्तारम

Thu, 31 Aug 2017 11:02 PM IST
इटावा
इटावा Updated Thu, 31 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nine vicious thieves arrested
पीछे खड़े पकड़े गए चोरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज के पास से नौ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में चोरों ने छह चोरियां करने की बात बताई। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शहर में बढ़ रही चोरियों कोे देखते हुए उन्होंने कोतवाली के अलावा फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस को चोरों को गिरफ्तार करते के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस चोरों पर नजर बनाए रखी थी। कोतवाली अनिल कुमार के अलावा नौरंगाबाद चौकी प्रभारी सतीश राठौर अपने हमराह फोर्स के साथ चोरों की तलाश में लगे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ चोर ओवरब्रिज के पास चोरी के माल सहित मौजूद है।
विज्ञापन


वह चोरी के माल को बेचने की फिराक में है। इसी सूचना पर उन्होंने घेराबंदी कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ।


पूछताछ में अपने नाम अश्वनी मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी अड्डा गूलर, मोहित यादव पुत्र भूरे सिंह यादव निवासी पीएसी गली अशोक नगर, वाजिद पुत्र यूनुस खान निवासी अशोक नगर शहरिया, प्रद्युम्न गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश निवासी श्यामनगर मूल पता खड़कौली बसरेहर, गौरव मिश्रा उर्फ सोनू पुत्र बद्री मिश्रा निवासी कोकपुरा भिंड, अनुज गुप्ता उर्फ मोंटू निवासी गली नं. दो भरथना चौराहा, आमिर पुत्र शाकिर निवासी अशोकनगर, रामू पुत्र छोटेलाल निवासी भरथना चौराहा अर्बन बैंक वाली गली, सनी उर्फ सोनू पुत्र रामबाबू निवासी जुगरामऊ बताए। एसएसपी ने बताया कि सभी शातिर चोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छह चोरियां करने की बात स्वीकार की है।  प्रेस वार्ता में दौरान एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।


चोरी का रिवाल्वर समेत कीमती सामान बरामद
एसएसपी ने बताया कि चोरों के पास से एक चोरी की रिवाल्वर बरामद की गई है। वह उन्होंने कृष्णा नगर मोहल्ले से दिन दहाडे़ चुराई थी। घर में ताला बंद कर  शिक्षिका स्कूल गई थी। इसके पति पति लखनऊ गए थे। उसी समय चोरों ने ताले तोड़कर जेवर, नगदी व रिवाल्वर चुरा ली थी। इसके अलावा उनके पास से 16 कूलर किट, एक टेंपो भी मिला है। इसके अलावा तीन एलईडी एक की बोर्ड एक माउस एक होम थियेटर पांच जोड़ी जूते ताला काटने का कटर 15 जिंदा व 18 खोखा कारतूस दो तमंचे, तीन चाकू, पांच मोबाइल व एक बाइक को बरामद की है।   



इन चोरियों का हुआ खुलासा
चोरों ने बताया कि उन्होंने जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव सकौया में स्कूल के ताले तोड़कर पंखे, कुर्सी, दो गैस सिलेंडर व कुछ बर्तन चोरी किए थे। इसके अलावा उन्होंने जसवंत नगर क्षेत्र के मडै़या शिव नारायण में एक घर से बर्तन चोरी किए थे। फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र के अशोक नगर से एक मकान के ताले तोड़कर नगदी, सामान व गैस सिलेंडर चुरा लिए थे।  साईं मार्बल के पास चोरों ने ताले तोड़कर कंप्यूटर, पंखे, कैमरा सेट,  प्रिंटर, बैट्री चुरा ले गए थे। इसके अलावा उन्होंने एक गोदाम के ताले तोड़कर एलईडी टीवी इन्वर्टर व अन्य सामान चुरा ले गए थे। उन चोरियों का माल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed