{"_id":"58cecccd4f1c1be4431a1d50","slug":"maurang-loaded-three-truck-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग ले जा रहे तीन ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग ले जा रहे तीन ट्रक सीज
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर थाने के बाहर खड़े मौरंग से भरे ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चकरनगर के अंतर्गत अवैध खनन की मौरंग से भरे ट्रकों को एसडीएम चकरनगर के निर्देश पर खनन अधिकारी ने शनिवार की रात्रि 10 बजे पकड़ा। खनन अधिकारी इटावा ने तीन ट्रकों को सीज कर थाना चकरनगर में खड़ा करा दिया है ।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की ओर से अवैध खनन की मौरंग का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की है। एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर ने कई ट्रकों व ट्रैक्टरों को अवैध खनन परिवहन करते साहसों थाना व चकरनगर थाना में बंद कराया। खनन अधिकारी को बुलाकर सभी वाहनों को सीज भी कराया लेकिन फिर भी अवैध खनन परिवहन बंद नहीं हुआ । होली व चुनाव की वजह से प्रशासन की सख्ती क्या कम हुई सहसों व चकरनगर थाना पुलिस ने खनन माफियाओं से सेटिंग बना ली। रात्रि में लगभग 12 बजे से सुबह 5 बजे तक मौरंग भरे ट्रकों का निकालना शुरू करवा दिया । इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम चकरनगर को दूरभाष पर दी। उन्होंने खनन अधिकारी इटावा मनीष यादव को जांच के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने चकरनगर थाना सीमा में मध्य प्रदेश से आने वाले ओवर लोड मौरंग के अवैध खनन से भरे तीन ट्रकों पर तत्काल प्रभाव से सीज कर थाना चकरनगर में खड़ा करा दिया है । एसडीएम चकरनगर मोहम्मद कमर ने बताया कि समय समय पर रात्रि में छापेमारी की जाएगी ।
विज्ञापन