{"_id":"57cb0b404f1c1b660b2cc8e9","slug":"man-goinng-for-army-entrance-stop-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी की भर्ती मेें जा रहे युवकों ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी की भर्ती मेें जा रहे युवकों ने रोकी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
भरथना रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग से रुकी आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में आर्मी की भर्ती देखने जा रहे युवकों ने शनिवार को भरथना रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। साथियों का इंतजार करने के लिए युवकों ने आगरा -लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोक लिया। यह 20 मिनट तक गाड़ी को डाउन लाइन पर रोके रहे। इनके साथी युवकों के ट्रेन में चढ़ने के बाद ही वह आगे रवाना हो सकी। युवकों की इस दबंगई से जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान परेशान रहे।
विज्ञापन
झांसी में खुली भर्ती के लिए सैकड़ों की संख्या में भरथना स्टेशन से कानपुर जा रहे युवकों ने अपने साथियों के इंतजार में ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक लिया। भरथना रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रेलवे फाटक के समीप पहुंचते ही ट्रेन में सवार युवकों ने अपने साथियों के न चढ़ पाने से ट्रेन की चेन पुलिंग कर डाउन लाइन के मेन ट्रैक पर रोक लिया। इन्होंने ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोके रखा। सभी साथियों के ट्रेन पर चढ़ने के बाद ही उसे चलने दिया। इससे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन