{"_id":"57716eb24f1c1b775e79abe5","slug":"main-accused-in-akhilesh-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिलेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव हरदोई में प्लाट के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल बरामद की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हरदोई में एक प्लाट के विवाद में अखिलेश कुमार पुत्र राम सनेही की 7 जून को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिटायर्ड फौजी सरमन सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।
विज्ञापन
पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। रविवार को एसओ जेपी यादव फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या का मुख्य आरोपी सरमन सिंह राइफल के साथ कर्री गांव के पास खड़ा है और भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से राइफल भी बरामद हुई है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि इस घटना के नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन