{"_id":"5cba13f1bdec2214114a4e1c","slug":"looted-woman-near-ssp-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आवास के पास महिला को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसएसपी आवास के पास महिला को लूटा
Sat, 20 Apr 2019 12:01 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार महिला से जानकारी करते प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएसपी आवास के पास शुक्रवार सुबह पैदल जा रही एक महिला को दो लोगों ने लूट लिया। लुटेरे उसके पास से पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में दो अंगूठी व झाले थे। एसएसपी आवास के पास हुई लूट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बलराम सिंह चौराहा निवासी प्रीति यादव पत्नी अरविंद कुमार यादव घरों में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। शुक्रवार की सुबह वह मैनपुरी फाटक के पास काम करने के लिए गई थी। काम निपटाने के बाद वह सुबह करीब नौ बजे घर जा रही थी। जैसे ही वह एसएसपी आवास के थोड़ा आगे निकली तभी पैदल जा रहे दो लुटेरों ने उसके पास से पर्स लूट लिया और भाग निकले। महिला ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे गलियों से होते हुए भाग निकले। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। प्रीति ने बताया कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए भिंड गई थी। शादी में पहनने के लिए वह ननद से दो अंगूठी व झुमकी मांग कर ले गई थी। गुरुवार की शाम को वह शादी से लौटी थी। उसने सोचा कि सुबह काम करने के बाद वह सामान वापस कर देगी। इस कारण से वह सामान अपने साथ ले गई थी। तभी रास्ते में लुटेरों ने उसे लूट लिया। घटना की तहरीर दे दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मदन गोपाल गुप्ता ने बताया दो लोग महिला से टप्पेबाजी कर उसके पास से दो अंगूठी व झाले ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।