फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   looted tractor after beating driver

चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा

Fri, 14 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 14 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
looted tractor after beating driver
ट्रैक्टर मालिक राकेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कटैयापुरा के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को मारपीट कर बंधक बना लिया। ट्रैक्टर, नगदी और मोबाइल लूट कर चालक को मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर चौबिया पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नीमासई निवासी राकेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह ट्रैक्टर लेकर रिश्तेदारी में किशनी के लिए निकला। गुरुवार रात आठ बजे गांव कटैयापुरा के पास बोलेरो सवार लुटेरों ने उसका ट्रैक्टर रोक लिया और राकेश के साथ मारपीट कर उसे बोलेरो में डाल लिया। एक बदमाश ट्रैक्टर लूटकर भागा जबकि अन्य ने चालक को मारपीट कर उसके पास से पांच हजार नगद और मोबाइल लूट लिया। लुटेरे उसे लेकर सैफई होते हुए मैनपुरी जिले के दन्नहार क्षेत्र में पहुंचे। वहां बंधक चालक को फेंककर फरार हो गए। राकेश किसी तरह पास के गांव पहुंचा और चौबिया थाने में लूट की जानकारी दी। उसने बताया कि सात लुटेरे थे। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed