फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loader collides with two bikes, killing woman

लोडर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 20 Feb 2019 11:32 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 20 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Loader collides with two bikes, killing woman
डेमो - फोटो : डेमो
 थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऊसराहार रोड पर गांव नगला अजीत के पास तेजी से आ रहे लोडर के चालक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के सकरावा निवासी सुभाष चंद्र पुत्र श्यामू, पत्नी हेम लता (40),  तीन साल के पुत्र अनूप कुमार के साथ बाइक से भरथना आए थे। जब वे वापस आ रहे थे तभी सामने से आ रहे लेाडर ने बाइक में टक्कर मार दी। उनके पीछे बाइक से चल रहे पंकज कुमार पुत्र प्रवेश कुमार निवासी सरैया सालिमपुर को भी लोडर ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार सुभाष चंद्र, हेमलता, तीन साल का पुत्र अनूप व दूसरी बाइक पर सवार पंकज घायल हो गए। हादसे के बाद चालक लोडर को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन


जहां सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में हेमलता की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed