{"_id":"5883a2954f1c1b1a6eefe24e","slug":"kidnap-and-rape-with-teen-ager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम 17 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर युवक ने खाली मकान में दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहा। होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। किशोरी के परिजन थाने शिकायत करने न चले जाएं, इस डर में आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़िता और उसके परिजनों को उसी के घर में बंधक बनाए रखा। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तब पीड़ित परिवार ने अपनी बात बताई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय दलित किशोरी शुक्रवार देर शाम आठ बजे के करीब गांव में स्थित एक दुकान से माचिस खरीदने गई थी। जब वह माचिस खरीद कर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही बच्चू पुत्र शराफत अली ने उसे दबोच लिया। धमका कर उसे पकड़कर समीप ही एक खाली मकान में ले गया। किशोरी से दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग गया। काफी देर बाद जब किशोरी को होश आया तो वह रोते हुए घर पंहुची। अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजन जब इस घटना की शिकायत करने बकेवर थाने जा रहे थे तो आरोपी और उसके परिजनों ने किशोरी के घरवालों को धमका कर उन्हें उनके ही घर में ही रोक दिया। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस के 100 नंबर पर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक और उसके परिजन मौके से भाग गए। पुलिस किशोरी को उसके माता-पिता के साथ थाने लाई और आरोपी के खिलाफ दलित एक्ट सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। इस संबंध में एसओ जेपी यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।