{"_id":"58d00deb4f1c1b2f4f1a0fe4","slug":"in-the-house-of-a-lawyer-dabang-assault-and-subversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के घर में घुसे दबंग, मारपीट और तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के घर में घुसे दबंग, मारपीट और तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी शिवहरी मीना से मिलने जाते वकील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बजरिया निवासी एक वकील के घर में दबंगों ने घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज वकीलों ने सोमवार को एसएसपी शिवहरी मीना से जांच की मांग की।
इकदिल कस्बा निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार वर्मा पुत्र होरी लाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि रविवार को वह घर पर था। सुबह सात बजे पड़ोस में रहने वाले दबंग उसके घर में घुस आए और भाई प्रमोद कुमार के साथ गाली गलौज करने लगे। जब भाई ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। वह और उसकी भाभी किरन बचाने आए तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंग उसके ऑफिस में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग आ गए तो दबंग जान माल की धमकी देकर भाग गए।
वकील राकेश का आरोप है कि दबंग उसके पास से सोने की चेन और जेब में पडे़ पांच हजार रुपये छीन ले गए। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया। एसएसपी शिवहरी मीना ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।