{"_id":"59120a4d4f1c1baa7c852675","slug":"highway-blockage-report-agianst-cow-helpers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षकों के खिलाफ हाईवे जाम करने की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरक्षकों के खिलाफ हाईवे जाम करने की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 09 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार रात हादसे में सांड़ के घायल होने पर हाईवे जाम करने के मामले में गोरक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रविवार रात हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास किसी वाहन की चपेट में आने से सांड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना पर गौरक्षा दल के मयंक बिधौलिया साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सांड़ का उपचार कराने के लिए अधिकारियों को फोन किया। लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित गौरक्षकों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी के अलावा अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जाम लगाने वालों को समझाया। बाद में पुलिस ने लोडर मंगवाकर घायल सांड़ को पशु अस्पताल भेजा। उसके बाद ही जाम खुल सका। इस संबंध में एसओ रोहित तिवारी ने गौरक्षा दल के मयंक बिधौलिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ राजमार्ग जाम करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन