फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   highway blockage report agianst cow helpers

गोरक्षकों के खिलाफ हाईवे जाम करने की रिपोर्ट

Tue, 09 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 09 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 highway blockage report agianst cow helpers
cow - फोटो : प्रतीकात्‍मक

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार रात हादसे में सांड़ के घायल होने पर हाईवे जाम करने के मामले में गोरक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

रविवार रात हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास किसी वाहन की चपेट में आने से सांड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना पर गौरक्षा दल के मयंक बिधौलिया साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और सांड़ का उपचार कराने के लिए अधिकारियों को फोन किया। लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित गौरक्षकों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी के अलावा अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जाम लगाने वालों को समझाया। बाद में पुलिस ने लोडर मंगवाकर घायल सांड़ को पशु अस्पताल भेजा। उसके बाद ही जाम खुल सका। इस संबंध में  एसओ रोहित तिवारी ने गौरक्षा दल के मयंक बिधौलिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ राजमार्ग जाम करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed