{"_id":"5837299f4f1c1b242413cb70","slug":"ground-shot-fired-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चलाई गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव परौली रमायन में जमीनी विवाद में दबंगों ने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
क्षेत्र के गांव परौली रमायन निवासी गिरेंद्र सिंह पुत्र प्रभु दयाल का अपने ही गांव के मनोज कुमार पुत्र पोजन सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को जब वह अपने खेतों पर गया था, तभी मनोज ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की। जब गिरेंद्र ने इसका विरोध किया तो मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में मनोज ने जान से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, लेकिन गिरेंद्र के जमीन पर गिर जाने से वह बच गया। गिरेंद्र के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गिरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन