फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girl stays in Minor, dead from village

बालिका माइनर में डूबी, गांव से दूर मिली लाश

Thu, 13 Jun 2019 11:27 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 13 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl stays in Minor, dead from village
बच्ची की मौत पर घर में कोहराम मच गया। - फोटो : amar ujala
साथियों के साथ नहाने गई बालिका माइनर में डूब गई। उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बहता चला गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव नगलाभगत निवासी उमेश चंद्र की छह वर्षीय बेटी अंशिका गुरुवार को गांव के बच्चों के साथ पुंजा माइनर में नहाने गई थी। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। किसी साथी ने इसका ध्यान नहीं दिया और अपने अपने घर चले गए। कुछ देर बाद बच्ची का शव बहता हुआ गांव से दो किलोमीटर दूर पहुंच गया। नजर पड़ने पर ग्रामीणों जमा हो गए। लोगों ने शव निकालकर किनारे रखा।
विज्ञापन


ग्रामीण बच्ची की शिनाख्त का प्रयास करने लगे। उधर उमेशचंद्र बच्ची को ढूंढ रहे थे। उन्हें ग्रामीणों से माइनर में शव मिलने की सूचना मिली। इस पर वह पुंजा गांव पहुंचे। बेटी का शव देखकर रोने लगे। गमजदा उमेश अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। सूचना पर यूपी 100 और थाना अध्यक्ष चौबिया सतीश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed