{"_id":"5b14222a4f1c1b13358b4ca8","slug":"gangrape-arrests-two-wanted-prizes-for-12-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप में वांछित 12 हजार के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप में वांछित 12 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए बदमाशाें के साथ सीओ सैफई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। चौबिया थाना पुलिस ने गैंगरेप के मामले में करीब एक साल से फरार दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
चौबिया थाने में सीओ सैंफई निर्मल चंद्र विष्ट ने बताया चौबिया थाना पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चौबिया थाने में वर्ष 2017 में एक गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था जिसमें अनीश जाटव पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मुकुंद पुरा थाना चौबिया व हन्नू पुत्र अनंत राम निवासी कुंअरा थाना भरथना को नामजद किया गया था। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। उनकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने दोनों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार की शाम को एसओ सतीश यादव अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगरेप के आरोपी इस समय कर्री के पास मौजूद हैं और वह कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर उन्हाेंने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाद में दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन