{"_id":"5b3e5f404f1c1b02278b4a72","slug":"four-gangsters-arrested-for-vehicle-thieves-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए बदमाशों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक त्रिपाठी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
जसवंतनगर पुलिस ने अजनौरा चौराहा के पास से वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें, एक कार व असलाह बरामद हुआ है। पकड़े गए शातिरों में पचास हजार का इनामी बदमाश बॉबी यादव का भाई भी शामिल है।
गुरुवार को प्रेसवर्ता के दौरान पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी बदमाश बॉबी व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोर गिरोह में शामिल सदस्यों के नाम कबूले थे। उन्हीं की सुरागकसी में जुटे जसवंतनगर एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात को अजनौरा चौराहा के पास से मैनपुरी के थाना करहल, दरियापुर निवासी शीबू पुत्र अमृत सिंह, जोगेश पुत्र कल्याण सिंह, अनुज उर्फ लालू पुत्र श्याम बहादुर और मैनपुरी के थाना बरनाहल, नगलाहंसी निवासी श्याम पाल पुत्र दहजीत सिंह को गिरफ्तार किया।
उनके पास से पुलिस ने एक पौनिया, एक तमंचा व कारतूस, चोरी की कार व इंदिरा आवास जसवंतनगर में छुपाई गईं पांच बाइक को कब्जे में लिया है। पूछताछ में पकड़े बदमाशों ने बताया कि उन्होंने बाइकों को सिरसागंज सैफई से चुराया था। इसके अलावा कार को बसरेहर से चोरी की थी। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी रामबदन सिंह व सीओ जसवंत नगर राहुल पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि शीबू शातिर बदमाश बॉबी यादव का भाई है। बॉबी पर पचास हजार का इनाम था। बॉबी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। शीबू पर भी विभिन्न थानों में चोरी आदि के सात मामले दर्ज हैं। उन्हाेंने बताया कि कुछ और लोगों के नाम सामने में आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।