फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   former pradhan found enterstate gang chief

पूर्व प्रधान निकला अंतरजनपदीय गैंग का सरगना

Tue, 30 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 30 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
former pradhan found enterstate gang chief
लुटेरों के पास से बरामद सामान व असलाह।
बकेवर थाना पु़लिस ने हाईवे व एटीएम के आसपास लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरे गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।  गैंग का सरगना पूर्व प्रधान निकला। पुलिस ने उससे लूटा गया सामान, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों लुटेरों ने इटावा, औरैया, जालौन कन्नौज में लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में लुटेरों को पेश करते हुए एएसपी राम किशन यादव ने बताया कि लूट  की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाया था। मुखबिर की सूचना पर एसओ बकेवर भोलू सिंह भाटी ने हमराह फोर्स के साथ लखना नहर पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इन्हें एक बाइक से दो लोग आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर यह बाइक भगाने लगे। पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से तमंचा, कारतूस पास बुक, नगदी अंगूठी व सोने की चेन बरामद हुई। इन्हाेंने अपने नाम हेतराम पुत्र रामलखन व लखन पुत्र रामाधार निवासी गहेसर थाना दिबियापुर औरैया बताए।
विज्ञापन


  एसएसपी ने बताया कि इस गैंग का मुख्य सरगना हेतराम है।  वह अपने गांव का प्रधान भी रहा है। वह दिबियापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों  पर अलग- अलग थानों में आठ -आठ मामले दर्ज हैं। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। प्रेस वार्ता में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की कई वारदातें स्वीकार कीं
एएसपी ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरों ने माधौगढ़ जालौन से 40 हजार की लूट की थी। जालौन में गल्ला मंडी के पास से 15 हजार रु पये लूटे थे। झींझक  के पास से दस हजार रुपये की लूट की थी। तिर्वा के पास से 40 हजार रुपये की लूटे थे। लखना कस्बा से एक वृद्घ से चार हजार  रुपये व पासबुक लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed