फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Former Minister of State Minister of Roads in violation of Code of Conduct

आचार संहिता के उल्लंघन में पूर्व राज्यमंत्री की गाड़ी सीज

Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former Minister of State Minister of Roads in violation of Code of Conduct
सपा के दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री की गाड़ी को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर पुलिस ने सपा सरकार में माध्यमकि शिक्षा परिषद के सलाहकार (दर्जा  प्राप्त राज्यमंत्री) रहे श्रीकृष्ण यादव की गाड़ी को आचार संहिता के उल्लंघन में सीज किया है। गाड़ी पर हूटर व सपा का झंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी वैभव कृष्ण बकेवर व लखना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। बकेवर में थाने के आगे नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी ज्वाला कठेरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हो रहा था। कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ी खड़ी थीं। जिलाधिकारी व एसएसपी ने गाड़ी रोककर वहां देखा तो उनको एक गाड़ी पर हूटर व सपा का झंडा लगा नजर आया। इस पर डीएम ने एसडीएम भरथना, सीओ भरथना व थानाध्यक्ष को बुलाकर पता किया। पुलिस ने प्रशासन के पता करने पर मालूम हुआ कि यह गाड़ी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री भरथना श्रीकृष्ण यादव की है। इस पर  गाड़ी को थाना पर लाया गया। पूर्व मंत्री भी चुनाव कार्यालय पर मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से गाड़ी छोड़ने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने गाड़ी नहीं छोड़ी। बाद में कई स्थानीय सपा नेता पूर्व मंत्री के साथ थाने पर गए लेकिन पुलिस ने गाड़ी छोड़ने से मना कर दिया। बकेवर थाना के कस्बा इंचार्ज बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व मंत्री की गाड़ी सीज की गई है। वहीं सपा की प्रत्याशी ज्वाला कठेरिया के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed